Skip to main content

हमारे कार्य

मंत्रालय की जिम्मेदारियों में निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं:

  • नागरिक उड्डयन नीति और विधान: नीतियों, कार्यक्रमों और विधायी प्रस्तावों का निर्माण तथा भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 और विमानन क्षेत्र से संबंधित अन्य विधानों का प्रशासन।
  • हवाई परिवहन और संपर्क: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन, जिसमें यात्रियों और माल का परिवहन शामिल है, के लिए नीतिगत ढाँचा विकसित करना तथा क्षेत्रीय संपर्क में सुधार के लिए कार्यक्रमों का कार्यान्वयन करना।
  • हवाई अड्डे और हवाई नौवहन: नए हवाई अड्डों सहित हवाई अड्डों के विकास से संबंधित नीतिगत मामलों तथा हवाई नौवहन सेवाओं और सहायक अवसंरचना के प्रावधान से संबंधित विषयों पर कार्य करना।
  • विमानन उद्योग का विकास: वाणिज्यिक विमानन विनिर्माण और इसके पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को बढ़ावा देना तथा एयर कार्गो, विमान अनुरक्षण, विमान लीजिंग, प्रशिक्षण और उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित नीतिगत पहलों को आगे बढ़ाना।
  • अंतरराष्ट्रीय सहयोग: द्विपक्षीय हवाई सेवा संबंधी मामलों, अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) के साथ सहभागिता तथा मंत्रालय को सौंपे गए विषयों से संबंधित संधियों और समझौतों का कार्य करना।
  • समन्वय और पर्यवेक्षण: अपने प्रशासनिक नियंत्रणाधीन संगठनों को नीतिगत मार्गदर्शन प्रदान करना, उनकी गतिविधियों की निगरानी करना तथा संसद के साथ उनके समन्वय को सुगम बनाना।