ड्रोन नियम, 2021 के अंतर्गत प्रक्रिया:
चरण A - आवेदन प्रस्तुत करना: आवेदन ई-मेल या हार्ड कॉपी के माध्यम से नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा जाना है। (Email : sdit.div-moca@gov.in) , (Address : Room no. 257, B Block, Rajiv Gandhi Bhavan-110003)
चरण B - आवेदक से अपेक्षित जानकारी:
1. ड्रोन परिचालन का स्थान (केवल KML प्रारूप / KML फाइल में);
2. परिचालन एजेंसी (विवरण / कार्य आदेश, यदि कोई हो);
3. कंपनी के लेटरहेड पर विधिवत भरे गए ड्रोन अनुबंध (1 से 5), जिसमें अनुबंध 1 के अनुसार ड्रोन की विशिष्टताएं शामिल हों;
4. ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र (रिमोट पायलट प्रमाणपत्र – RPC); और
5. आवश्यकता के अनुसार अन्य प्रासंगिक दस्तावेज।
चरण C - रेड ज़ोन निर्माता एजेंसी: AAI के एयरस्पेस मानचित्र के अनुसार रेड ज़ोन निर्माता एजेंसी का नाम।
चरण D - समिति द्वारा परीक्षण: मामले को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, जो ड्रोन नियम, 2021 के प्रावधानों (नियम 6, नियम 14, नियम 22(1), नियम 42) के आलोक में ड्रोन अनुमति के प्रस्तावों की जांच करती है।
चरण E - अनुमति जारी करना: नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अनुमति जारी की जाती है।
चरण F - अनुमति की प्रभावशीलता: अनुमति तभी प्रभावी होगी जब संबंधित रेड/येलो ज़ोन निर्माता एजेंसी द्वारा रेड/येलो ज़ोन में परिचालन के लिए NOC जारी किया जाएगा।
नोट: आवेदक ड्रोन परिचालन से 10 दिन पूर्व आवेदन कर सकता है।
