Skip to main content

क्षेत्र

प्रस्तुत की जाने वाली सूचना

1. प्रभाग अथवा अनुभाग का नाम

राजभाषा प्रभाग/हिंदी अनुभाग

2. अवलोकन और अधिदेश

प्रभाग, राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा जारी राजभाषा के वार्षिक कार्यक्रम का मंत्रालय व इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों में अनुपालन सुनिश्चित करता है, वर्ष में 04 संसदीय सत्रों में संसदीय प्रश्नों का अंतिम अनुवाद सुनिश्चित करता है, दैनिक आधार पर मंत्रालय का अनुवाद कार्य, राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठकों, तिमाही कार्यशालाओं, राजभाषा सम्मेलनों, माननीय मंत्री जी की अध्यक्षता में हिंदी सलाहकार समिति की बैठकों, हिदी पखवाड़ा आदि का आयोजन सुनिश्चित करता है। इसके अलावा लगभग हर महीने होने वाले नियंत्रणाधीन कार्यालयों के संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षणों से संबंधित संपूर्ण कार्य करता है। 

1. वार्षिक कार्यक्रम का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा नियंत्रणाधीन कार्यालयों द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित कराना है।

2. वर्ष के दौरान 04 संसदीय सत्रों के प्रश्नोंत्तरों को द्विभाषी करके सभापटल पर रखने से पूर्व माननीय मंत्री महोदय के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करना।

3. माननीय मंत्री महोदय की अध्यक्षता में वर्ष में दो बार हिंदी सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन सुनिश्चित करना।

4. वर्ष में 04 बार सचिव महोदय की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्यवन समिति की बैठक सुनिश्चित करना। 

5. वार्षिक कार्यक्रम के निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधीनस्थ संगठनों के 30 प्रतिशत कार्यालयों का राजभाषा निरीक्षण करना। 

6. माननीय संसदीय राजभाषा समिति को दिए गए आश्वासनों पर की गई कार्रवाई को सुनिश्चित कराना।

7. माननीय संसदीय राजभाषा समिति के आदेशानुसार 30 प्रतिशत नियंत्रणाधीन कार्यालयों का राजभाषायी निरीक्षण सुनिश्चित करना।

8.  मंत्रालय के निंयत्रणाधीन कार्यालयों में हिंदी पखवाड़े के आयोजन की मॉनीटरिंग करना।

9. मंत्रालय के नियंत्रणाधीन सभी कार्यालयों को राजभाषा नियम, 1976 के उप नियम 10(4) में अधिसूचित करना।

10. यह सुनिश्चित करना की नियंत्रणाधीन कार्यालय संबंधित नराकासों के सदस्य हैं और उनके कार्यालय प्रमुख नराकास की आयोजित होने वाली 02 बैठकों में नियमित रूप से भाग लें।

 

3. कार्य का दायरा और जिम्मेदारियां

  • संसदीय राजभाषा समिति द्वारा किये जाने वाले मंत्रालय और इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों का लगातार हर महीने किये जाने वाले राजभाषायी निरीक्षणों से संबंधित प्रश्नावली की फाइल (लगभग 125 पेज) तैयार करना। इसके साथ-साथ समिति के आदेशों के अनुसार निम्नलिखित कार्रवाई करना:

  1. मंत्रालय द्वारा नियंत्रणाधीन कार्यालयों के कम से कम 30 प्रतिशत कार्यालयों का निरीक्षण करना।

  2.  माननीय मंत्री जी की अध्यक्षता में मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक का वर्ष में दो बार आयोजन करना। (सलाहकार समिति की पिछली बैठक 09.09.2025 को आयोजित हुई थी।)

  3. वर्ष में एक बार राजभाषा सम्मेलन का आयोजन करना। (मंत्रालय का पिछला सम्मेलन मार्च 2025 में आयोजित हुआ)

  4. माननीय संसदीय राजभाषा समिति द्वारा प्रत्येक माह चार से पाँच अधीनस्थ कार्यालयों का राजभाषा निरीक्षण किया जाता है और इन निरीक्षणों में निदेश दिया जाता है कि 30 प्रतिशत अधीनस्थ कार्यालयों के निरीक्षण के लक्ष्य को अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

  5. मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों में हिंदी पखवाड़े के आयोजन  की मॉनीटरिंग करना।

  6. मंत्रालय के नियंत्रणाधीन सभी कार्यालयों को राजभाषा नियम, 1976 के उप नियम 10(4) में अधिसूचित करना।

  7. राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्यों के अनुसार अधीनस्थ संगठनों के कम से कम 30 प्रतिशत कार्यालयों का अनिवार्य निरीक्षण सुनिश्चित किया जाना।

  8. यह सुनिश्चित करना की नियंत्रणाधीन कार्यालय संबंधित नराकासों के सदस्य हैं और उनके कार्यालय प्रमुख नराकास की आयोजित होने वाली 02 बैठकों में नियमित रूप से भाग लें।

4. अधिनियम, नियम और विनियम

प्रभाग, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों, नीति नियमों, अधिसूचनाओं, आदेशों एवं वार्षिक कार्यक्रम के अनुपालन में कार्य करता  है और मंत्रालय व इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों में इनका अनुपालन सुनिश्चित करता है।

5. प्रदान की गई सेवाएं

  • मंत्रालय तथा इसके नियंत्रणाधीन कार्यालयों में भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्‍वयन का अनुपालन सुनिश्चित करना।

  • मंत्रालय के नियंत्रणाधीन कार्यालयों का नियमित रूप से राजभाषायी निरीक्षण करना।

  • मंत्रालय से संबंधित सभी अनुभागों के विभिन्न दस्तावेज़ों यथा कैबिनेट नोट, अधिसूचनाएं, वीआईपी रिफरेंस, ए.टी.एन, वार्षिक रिपोर्ट, पृष्ठभूमि नोट, ऑडिट पैरा, करार एवं नियम आदि का अंग्रेज़ी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद। 

  • नागर विमानन मंत्रालय में राजभाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित विभिन्न बैठकों यथा राजभाषा कार्यान्वयन समिति व माननीय मंत्री जी की अध्यक्षता में हिंदी सलाहकार समिति की बैठकों का नियमित आयोजन करना।

  • मंत्रालय की तिमाही हिंदी प्रगति रिपोर्ट को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करना।

  • मंत्रालय में राजभाषा के कार्यान्वयन संबंधी कार्यशालाओं का प्रत्येक तिमाही में आयोजन करना।

  • नागर विमानन मंत्रालय की वेबसाइट की सामग्री के निरंतर और नियमित रूप से द्विभाषीकरण संबंधी कार्य।

  • वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले 04 संसदीय सत्रों के दौरान संसदीय प्रश्नों का समयबद्ध अनुवाद सुनिश्चित करना।

  • मंत्रालय में प्रति वर्ष हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन करना।

  • राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित केंद्रीय हिंदी समिति की बैठक व वार्षिक सम्मेलन में मंत्रालय की ओर से प्रतिभाग करना।

  • राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा जारी हिंदी वार्षिक कार्यक्रम का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु इसे नियंत्रणाधीन कार्यालयों को प्रेषित करना और इसकी नियमित मॉनीटरिंग करना।

6. अनुमोदन एवं अनुमतियां

लागू नहीं।

7. सेवाओं तक कैसे पहुंचें अथवा आवेदन करें

लागू नहीं

8. हैंडल किए गए संगठन और निकाय

मंत्रालय के सभी अधीनस्थ कार्यालयों में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम, नीति नियमों एवं समय-समय पर जारी आदेशों एवं दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजभाषा हिंदी का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना। माननीय संसदीय राजभाषा समिति को दिए गए आश्वासनों पर की गई कार्रवाई को सुनिश्चित कराना, जिसके अंतर्गत अधीनस्थ संगठनों के 30 प्रतिशत कार्यालयों का राजभाषायी निरीक्षण सुनिश्चित करना। 

9. संपर्क विवरण

Hindisection-moca@gov.in

011-24610058 (Ex-2895)

Main Ministry, Ground Floor, B-Block, Rajiv Gandhi Bhawan, Safdarjang Airpor Area, New Delhi-110003.

10.  अनुभाग अधिकारी का विवरण

राजभाषा प्रभाग में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी व सहायक निदेशक तैनात होते हैं। कोई अनुभाग अधिकारी तैनात नहीं हैं।

विवरण:   राजभाषा प्रभाग

भूतल, मंत्रालय (मुख्य), बी-ब्लॉक, राजीव गांधी भवन, सफदरजंग एयरपोर्ट एरिया, नई दिल्ली-110003.

11.  पर्यवेक्षकीय अधिकारी का विवरण

निदेशक (राजभाषा)

Hindisection-moca@gov.in

12.  उपयोगी लिंक और दस्तावेज

https://rajbhasha.gov.in

 

13.  अंतिम बार कब अद्यतन किए गए

यह अद्यतन सूचना है और नियमित रूप से अद्यतन की जाती है।